ट्रेलर और टैंकर में एक्सीडेंट के बाद लगी भीषण आग


दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर नीमराना थाना क्षेत्र के गांव कोलीला फ्लाईओवर के पास रात करीब 12:30 बजे ट्रेलर और टैंकर में आपसी भिड़ंत हो गई। कुछ देर बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आगजनी की सूचना के बाद नीमराणा रीको और बहरोड़ नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। जिन्होंने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बाहर निकल आए। जिससे दोनों की जान बच गई।


CATEGORIES
Share This