सोलर प्लेट लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार


फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की माप थाना पुलिस ने सोलर प्लेट लूट के मामले में 2 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण पुलिस की ओर से आरोपी पर 1000 रुपए का इनाम भी घोषित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। आरोपी से अब पुलिस पूछताछ कर रही है।


CATEGORIES
Share This