राजस्थान में अचानक पलटा मौसम, तूफानी बारिश










जयपुर में गुरुवार देर रात तूफानी बारिश का दौर शुरू हुआ। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। शाम होते ही मौसम बदला और गरज-चमक के साथ पानी गिरने लगा। उधर, शाम को जैसलमेर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। तेज आंधी भी चली। राजस्थान के अधिकांश इलाकों में हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है
इधर, इस बारिश ने 10 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 10 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब मई में पारा 42 डिग्री से ऊपर नहीं गया है।
भारी बारिश के चलते जयपुर शहर में दर्जनों जगह पेड़ गिरे हैं। बिंदायका इलाके में कुछ मवेशियों की मौत होने की जानकारी मिली है। तेज हवाओं के चलते सिविल डिफेंस को एक्टिव मोड पर रखा गया है। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी किसी भी प्रकार की आपदा संबंधित सूचना आने पर एक्शन के लिए तैयार है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

