पेपर आउट पर मुआवजे की मांग बुद्धि का दिवालियापन










राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अल्टीमेटम देने के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हमला बोला है। पायलट की पेपरलीक से प्रभावित कैंडिडेट्स को मुआवजा देने की मांग को गहलोत ने ‘बुद्धि का दिवालियापन’ कहा है। उन्होंने नाम लिए बिना पायलट की बड़ी मांग पर हमला बोल कर सियासी हलकों में फिर नई चर्चाएं छेड़ दी हैं। इसे नए सिरे से टकराव की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री गुरुवार को जयपुर स्थित सिंधी कैंप बस स्टैंड के नए टर्मिनल के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

